Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दरभंगा में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:2 साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी कोई संतान; एयरपोर्ट पर निजी काम करते थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
दरभंगा में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:2 साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी कोई संतान; एयरपोर्ट पर निजी काम करते थे
दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 30 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा दरभंगा-केवटी-जयनगर 527-बी मुख्य सड़क पर हाजीपुर चौक के पास हुआ। मृतक की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव निवासी वासुदेव यादव के छोटे बेटे सरोज कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि सरोज बाइक से केवटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर चौक के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सरोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। गश्ती गाड़ी घायल को अस्पताल लेकर पहुंची हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर केवटी थाना की गश्ती गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल सरोज को इलाज के लिए दिल्ली मोड़ स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हादसा मृतक के घर से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर हुआ। सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी की हालत खराब सरोज कुमार यादव की शादी करीब दो वर्ष पहले रूबी देवी से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं थी। पति की मौत की खबर मिलते ही रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सरोज का शव देखते ही पत्नी बार-बार चीत्कार मारकर बेहोश हो जा रही थीं। वह रोते हुए कह रही थीं कि अब उनका जीवन कैसे चलेगा। अचानक पति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। दरभंगा एयरपोर्ट पर निजी काम करते थे सरोज परिजनों ने बताया कि सरोज कुमार यादव दरभंगा एयरपोर्ट पर निजी स्तर पर काम करते थे। बुधवार को भी वह रोज की तरह अपने काम के सिलसिले में बाइक से निकले थे। इसी दौरान हाजीपुर चौक के पास हादसा हो गया। परिवार के लोगों के मुताबिक, किसी ने नहीं सोचा था कि रोज की तरह घर से काम पर निकले सरोज वापस नहीं लौटेंगे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष बोले- घटनास्थल पर नहीं हुई थी मौत केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। हादसे के बाद गश्ती गाड़ी से घायल युवक को दिल्ली मोड़ स्थित निजी अस्पताल भेजा गया था। युवक गंभीर रूप से घायल था और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मौत की सूचना परिजनों की ओर से अभी थाना को नहीं दी गई है। मामले की जानकारी ली जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan