Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

दरभंगा में हेलमेट-सीट बेल्ट की जांच तेज होगी:सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा, ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित होंगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
दरभंगा में हेलमेट-सीट बेल्ट की जांच तेज होगी:सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा, ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित होंगे
दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में बुधवार को सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट, वाहन जांच और सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। सांसद ने अंडरपास सड़क, फुट ओवरब्रिज, रिंग रोड समेत सड़क एवं यातायात से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी एनएचएआई के अभियंता से ली। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश सांसद ने शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़े। बैठक में एसएच-17 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा भी उठा। सांसद ने इसे गंभीरता से लेते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के सभी राष्ट्रीय-राज्य उच्च पथों समेत प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना संभावित स्थलों और ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां संकेतक, चेतावनी बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। एनएच-27 पर अनधिकृत पार्किंग हटाने का निर्देश सांसद ने एनएच-27 के किनारे अनावश्यक-अनधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग को दुर्घटना का संभावित कारण बताते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क किनारे पार्किंग हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को कहा। वाहन प्रशिक्षण केंद्र के लिए उपयुक्त स्थल का जल्द चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। सांसद ने कहा कि सुरक्षित वाहन संचालन के लिए चालकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलना जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट जांच तेज करने पर जोर बैठक में बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। सांसद ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान को और तेज करने तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग कराने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय-राज्य उच्च पथों पर 24 घंटे एंबुलेंस की उपलब्धता का निर्देश दिया। मृतकों के आश्रितों को समय पर मिले सरकारी सहायता सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी समीक्षा की गई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को निर्धारित सरकारी सहायता समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, सरकारी बस स्टैंड में यात्रियों के लिए शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने को भी कहा। डीएम कौशल कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन जांच अभियान में तेजी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। सांसद का किया स्वागत बैठक की शुरुआत में डीएम कौशल कुमार ने सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर को पाग, चादर और पौधा देकर सम्मानित किया। वहीं, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा को भी पाग, चादर और पौधा दिया। इसके बाद सांसद ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता के साथ सक्रिय होकर काम करने को कहा। बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता राजस्व रोहित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan