Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

दीपक बैज बोले-2028 में बनेगी कांग्रेस की सरकार:कहा-कांग्रेस में कई नेता मुख्यमंत्री बनने योग्य, भाजपा में अभी से गिर रहे विकेट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
दीपक बैज बोले-2028 में बनेगी कांग्रेस की सरकार:कहा-कांग्रेस में कई नेता मुख्यमंत्री बनने योग्य, भाजपा में अभी से गिर रहे विकेट
सरगुजा में कांग्रेस के संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष व ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2028 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्य हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए संभाग स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। कार्यकर्ताओं को और सक्रिय किया जाएगा। बैज ने कहा कि कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। हम सरकार बनाएंगे। कांग्रेस में सीएम बनने योग्य कई नेता, भाजपाईयों के अभी से इस्तीफे दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने योग्य कई बड़े नेता हैं। इनमें चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू सीएम बनने योग्य हैं। इसका निर्णय अंततः हाईकमान को करना है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी रोष है। कांग्रेस अभी फील्डिंग कर रही है, बैटिंग शुरू नहीं हुई है और भाजपा के विकेट अभी से गिरने लगे हैं। कई जगहों पर उनके कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं। मंहगाई, बेरोजगारी व वादाखिलफी दिवस दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यक्रम कर रही है। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को क्या दिया है। मंहगाई लगतार बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, गैस मंहगे हो गये हैं। बैज ने कहा कि चुनाव से पहले महंगाई कम करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने और अन्य कई वादे किए गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इनमें से कई वादे अब भी पूरे नहीं हुए हैं। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार देने के वादे का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही गई थी, लेकिन युवा लगातार नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, रसोइयों के वेतनमान और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के वादे को लेकर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। झीरम में न्याय नहीं मिला टीएस सिंहदेव एवं दीपक बैज ने झीरम हत्याकांड को लेकर कहा कि इतनी बड़ी घटना को केवल छोटे कैडर के नक्सलियों द्वारा अंजाम देना संभव नहीं माना जा सकता। सिंहदेव ने कहा कि दो दिन सुरक्षा दिए जाने के बाद तीसरे दिन रोड ओपनिंग पार्टी क्यों नहीं थी। दीपक बैज ने कहा कि जब तक घटना के कथित बड़े षड्यंत्रकारियों की भूमिका स्पष्ट नहीं होती, तब तक पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan