crime
थाने में सुनवाई न होने पर टंकी पर चढ़ी महिला:घर से 15 KM दूर पहुंची, सवा दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा
बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मझिया गांव में रविवार शाम एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि अलापुर थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने महिला से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह टंकी से नीचे उतर आई। देवर पर मारपीट और परेशान करने का आरोप अलापुर थाना क्षेत्र के मई बूचन गांव निवासी रेखा देवी ने बताया कि वह चार बच्चों की मां हैं। उनके पति साहब सिंह की तबीयत खराब रहती है। महिला का आरोप है कि उसका देवर कप्तान सिंह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और परेशान करता है। रेखा देवी के मुताबिक, इस संबंध में वह कई बार अलापुर थाने में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से वह परेशान थीं। 15 किलोमीटर दूर मझिया गांव पहुंची महिला महिला रविवार को अपने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर बदायूं-दातागंज मार्ग पर स्थित मझिया गांव पहुंची। यहां वह सड़क किनारे बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। शाम करीब 4 बजे महिला के टंकी पर चढ़ने की जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला ने कहा कि जब तक उसकी समस्या नहीं सुनी जाएगी, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी। पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा सूचना मिलने पर जवाहरपुरी चौकी प्रभारी अनंत अमौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब सवा दो घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर शाम 6:15 बजे महिला टंकी से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। देवर के खिलाफ शिकायत की जांच शुरू चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने देवर के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। महिला को समझाकर सुरक्षित टंकी से नीचे उतार लिया गया और उसे थान
Read full article on Bhaskar