business
दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी योजना, तीन जगह बनेंगी नई आवासीय कॉलोनियां
दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सरकारी आवास की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राजधानी में गुलाबी बाग, कल्याणवास और बहापुर में तीन नई आवासीय परियोजनाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। इन परियोजनाओं के तहत पुराने सरकारी आवासीय परिसरों का पुनर्विकास कर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए आवास तैयार किए जाएंगे। इससे लंबे समय से सरकारी आवास का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। The post दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी योजना, तीन जगह बनेंगी नई आवासीय कॉलोनियां appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी