domestic
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, शांति बॉण्ड भरने के खिलाफ दायर की थी याचिका
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (आइसा) अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष शांति बॉण्ड भरने संबंधी पुलिस के नोटिस को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने फैसला सुनाते हुए कहा, मैं इस स्तर पर रिट याचिका खारिज कर रहा हूं। हालांकि, न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने कार्यवाही के दौरान छात्र नेता को सभी सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में एसईएम को कुछ निर्देश दिए हैं। फैसले की विस्तृत प्रति का इंतजार है।
Read full article on Rozana Spokesman