business
दक्षिण एशिया में पहली बार गुजरात में वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम, वैश्विक विशेषज्ञ करेंगे मंथन
गांधीनगर, 14 सितंबर (वेब वार्ता)। दक्षिण एशिया में होने वाले पहले ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम’ (डब्ल्यूसीईएफ) की मेजबानी गुजरात की राजधानी गांधीनगर करेगी। इस कार्यक्रम में 65 से ज्यादा देशों के 2,000 से अधिक स्टेकहोल्डर्स (हितधारक) शामिल होंगे और रिसोर्स एफिशिएंसी (संसाधन दक्षता), सर्कुलर फाइनेंस, इनोवेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। यह फोरम 15 से 16 सितंबर तक महात्मा मंदिर में ‘सर्कुलर इकोनॉमी: लोगों और समृद्धि के लिए बदलाव’ थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मंगलवार को संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन ...
Read full article on Loktej