Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दो टीचर ने की हवाई फायरिंग,हाईवा ड्राइवर से मोबाइल लूटा:सूरजपुर में कार में टक्कर के बाद मारपीट, पुलिस ने कार रोककर किया गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 2 views
दो टीचर ने की हवाई फायरिंग,हाईवा ड्राइवर से मोबाइल लूटा:सूरजपुर में कार में टक्कर के बाद मारपीट, पुलिस ने कार रोककर किया गिरफ्तार
अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर बीती शाम कार को गिट्टी लोड हाईवा से टक्कर लग गई। इसके बाद कार सवारों ने हाईवा को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया और हवाई फायरिंग की। इसके बाद हाईवा ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोनों कार से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर प्रतापपुर में कार सवार दोनों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी जशपुर जिले में टीचर हैं। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र की खड़गवां चौकी का है। जानकारी के मुताबिक, हाईवा ड्राइवर शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने 18 सितंबर की शाम खड़गवां चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह बरियों से हाईवा में गिट्टी लेकर भटगांव जा रहा था। शाम करीब 6:30 बजे रामेश्वरपुर मोड़ के पास खड़गवां कला गांव के जंगल में एक वेन्यू कार (CG 14 MU 7274) में सवार लोगों ने हाईवा को ओवरटेक कर रोक लिया। हवाई फायरिंग की, हाईवा ड्राइवर से मारपीट हाईवा को रोकने के बाद कार सवारों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। ड्राइवर के नीचे नहीं उतरने पर आरोपियों ने कार से पिस्टल निकाली और हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्राइवर शिव प्रसाद विश्वकर्मा नीचे उतरा। कार सवारों ने उस पर उनकी कार को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोनों कार में बैठकर प्रतापपुर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद हाईवा ड्राइवर ने खड़गवां चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत प्रतापपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। ड्राइवर से मारपीट और मोबाइल लूटा प्रतापपुर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान राजेश कुमार अम्बष्ट (54), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, जशपुर और श्यामलाल साहू (56), निवासी महाराजा चौक, जशपुर के रूप में हुई। दोनों शिक्षक हैं। एसडीओपी अनूप एक्का ने बताया कि जांच में पता चला कि राजेश अम्बष्ट के नाम पर लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपने साथी के साथ मिलकर हवाई फायरिंग और लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फायर किए गए 2 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, वेन्यू कार से 5 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (6) और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि हाईवा से कार को टक्कर लगने के बाद दोनों ने ड्राइवर से मारपीट की और उसका मोबाइल लूट लिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan