top
दो बाइकों की टक्कर, मासूम समेत 3 की मौत:ललौली तिराहा के पास हादसा, बाइकों के परखच्चे उड़े
हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ललौली तिराहा के पास हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामा के साथ बाइक पर जा रहा था बच्चा पुसेड़ा गांव निवासी गौरव सिंह (37) अपने 4 वर्षीय भांजे सूर्यांश के साथ बाइक से जा रहे थे। ललौली तिराहा के पास सामने से आ रही हमदापुर निवासी मोनू (18) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टरों ने गौरव, सूर्यांश और मोनू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो गांवों में पसरा मातम हादसे की खबर मिलते ही पुसेड़ा और हमदापुर गांव में शोक छा गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar