crime
ट्रैक्टर लेकर नोहर SDM ऑफिस पहुंचे किसान,VIDEO:पुलिस ने की बैरिकेडिंग, महापड़ाव शुरू; बोले- फीडर को हक का 332 क्यूसेक पानी मिले
नोहर फीडर के लिए निर्धारित 332 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया। शाम 6 बजे बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर एसडीएम ऑफिस के बाहर जुटने लगे। इसके बाद किसानों ने ऑफिस के बाहर पड़ाव डाल दिया। इससे पहले मंगलवार को भादरा मोड पर किसानों की महापंचायत हुई। जहां सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दो दौर की वार्त भी हुई। मगर कोई समाधान नहीं निकलने पर किसानों ने एसडीएम ऑफिस की ओऱ कूच कर दिया। किसान नेता बोले-20 साल से किसान मांग रहे पानी कामरेड मंगेज चौधरी ने बताया- 20 साल से किसान अपने हक का 332 क्यूसेक पानी मांग रहा है। नोहर फीडर से क्षेत्र के 35 गांव में सिंचाई होती है। नहर हरियाणा के सीपी 4 से राजस्थान आती है। मगर बीच रास्ते में ही पानी की चोरी हो जाती है। किसानों को 100 क्यूसेक पानी भी नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों की फसलें सिंचित नहीं हो पा रही हैं। मंगेज चौधरी ने कहा-20 साल से लगातार किसान अपने हक की मांग कर रहा है। कई बार ज्ञापन दिए गए, आंदोलन किए गए। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं पीसीसी सदस्य राजेंद्र चाचण कहा- सरकार एक ओर यमुना का पानी राजस्थान लाने की बात कह रही है। मगर दूसरी ओर वर्तमान जो सिंचाई तंत्र बना है, वह तहस नहस हो रहा है। किसानों ने शुरु किया महापड़ाव एसडीएम ऑफिस के बाहर किसानों ने महापड़ाव शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अधिकारी बोले- हरियाणा के अधिकारियों से कर रहे बातचीत सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कुंजीलाल मीणा ने कहा- क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लगातार हरियाणा के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। .... यह खबर भी पढ़ें भंवरी देवी हत्याकांड: हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया:पूर्व विधायक बोले-पुलिस किसको बचाने का प्रयास कर रही, SHO-DSP को हटाने की मांग फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरी विश्वोई की हत्या के मामले में हजारों की भीड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। (पढ़ें पूरी खबर)
Read full article on Bhaskar