crime
ट्रक में लगी मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलटी:सिद्धार्थनगर में चालक की दबकर मौत, पुलिस ने शव भेजा
सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र में पकड़ी सनई मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रक में लगी मिक्सर मशीन के चालक की मौत हो गई। डुमरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पटरी से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक वाहन में फंस गया और दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान उसका बाजार थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर (उसका राजा) निवासी 50 वर्षीय हरिशंकर साहनी पुत्र महाबली साहनी के रूप में हुई है। हरिशंकर साहनी ट्रक में लगी मिक्सर मशीन चलाने का काम करते थे। रविवार सुबह हरिशंकर साहनी मिक्सर मशीन लगे ट्रक को लेकर पकड़ी सनई मार्ग से जा रहे थे। डुमरिया गांव के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पटरी से नीचे उतरकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने हरिशंकर साहनी को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar