Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

तेरा तुझको अर्पण अभियान: ग्वालियर पुलिस ने खोज निकाले 1 करोड़ 3 लाख रुपये के मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी ख़ुशी

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 6 views
तेरा तुझको अर्पण अभियान: ग्वालियर पुलिस ने खोज निकाले 1 करोड़ 3 लाख रुपये के मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी ख़ुशी
ग्वालियर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन से पहले उन लोगों के चेहरों पर ख़ुशी लौटा दी है जो अपने मोबाइल खो जाने के बाद से मायूस और परेशान थे, साइबर सेल ने लगातार इन मोबाइल की लोकेशन पर नजर रखी और फिर इनको सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों एवं शहरों से बरामद कर लिया है, बरामद किये गए मोबाइल की संख्या 451 है जिनकी कुल कीमत लगभग 01 करोड 03 लाख रुपये है। ग्वालियर पुलिस के पास रोज मोबाइल गुम होने की शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर आती हैं इसके अलावा थानों पर शिकायतें पहुँचती हैं इसके बाद इन्हें इकट्ठा कर साइबर सेल खोजबीन शुरू करती है, तकनीक की मदद से पुलिस मोबाइल की लोकेशन पता करती है फिर इसे चोरी करने वाले व्यक्ति तक पहुँचती है फिर वहां से मोबाइल बरामद कर ले आती है, और फिर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इनके वास्तविक मालिकों को सौंप देती है। तेरा तुझको अर्पण अभियान में लौटाए 1 करोड़ 3 लाख के मोबाइल खास बात ये है कि खोज कर लाये मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और ये कार्यक्रम उस अभियान का हिस्सा है जिसे एसपी धर्मवीर सिंह ने “तेरा तुझको अर्पण” नाम दिया है। इस बार पुलिस ने पिछले 3 महीनों में 451 मोबाइल खोज निकाले हैं जिनकी कीमत 1 करोड़ 3 लाख रुपये है, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ एक कार्य्रकम में इन्हें जब लौटाया तो लोगों के चेहरों पर आई ख़ुशी बयान नहीं की सकती। मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया । लावारिस मिले मोबाइलों को साइबर सेल में जमा कराने वाले सम्मानित इस अवसर पर ग्वालियर पुलिस ने उन लोगों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जिन्होंने जागरुक नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए लावारिस मिले मोबाइलों को साइबर सेल में आकर स्वयं जमा कराकर सराहनीय कार्य किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने साइबर सेल की टीम को इन लोगों को सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है । क्या है? CEIR PORTAL पोर्टल सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) भारत सरकार दूरसंचार विभाग का पोर्टल है। सीईआईआर-संचार साथी की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को आसानी से खोजा जा सकेगा। मोबाइल गुम होने पर पोर्टल पर ऐसे करें शिकायत अगर अपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो सबसे पहले नजदीकी थाने जाकर शिकायत दर्ज करायें और अपनी सिम को संबंधित कंपनी से पुनः निकलवायें, इसके बाद सीईआईआर पोर्टल www.ceir.gov.in पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करें जिसमें थाने का शिकायती आवेदन, मोबाइल का बिल और अपना एक पहचान पत्र पोर्टल पर अपलोड कर आवेदन ऑनलाइन जमा करें। उसके बाद आपको एक 18 अंकों की एक रिक्वेस्ट आईडी मिल जायेगी जिससे शिकायत की स्थिति का पता किया जा सकेगा।
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan