crime
तालाब में घास साफ करते समय पैर फिसला,युवक की मौत:हरदोई में ढाई घंटे की तलाश के बाद तालाब से निकाला गया शव
हरदोई में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुनील तालाब में जमी घास साफ कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद दोपहर 12:30 बजे उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पुरवा हफीजुद्दीनपुर गांव का है। सिंघाड़े की खेती की देखभाल करता था सुनील दूल्हापुर गांव में रघुनाथ के पट्टे पर लिए गए तालाब में ठेके पर सिंघाड़े की खेती का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह फसल की देखभाल के लिए तालाब पर पहुंचा था। इसी दौरान वह पानी में जमी घास साफ करने लगा। काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे निकालने के लिए काफी प्रयास किए। करीब ढाई घंटे बाद उसका शव तालाब से निकाला जा सका। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस शव बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सुनील की पत्नी माया ने घटना की सूचना पिहानी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की अचानक हुई मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar