politics
टीकमगढ़ में असाटी नायक समाज को मिले नए पदाधिकारी:तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में राम शंकर नायक अध्यक्ष, मनोज नायक महामंत्री बने
टीकमगढ़ में असाटी नायक समाज के तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का समापन 28 अक्टूबर को हुआ। आखिरी दिन सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। राम शंकर नायक को अध्यक्ष, मनोज नायक को महामंत्री, माली रानी नायक को महिला अध्यक्ष और नितेश नायक को युवा अध्यक्ष चुना गया। तीन दिन तक हुए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज का शरद पूर्णिमा महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश नायक ने बताया कि पहले दिन 26 अक्टूबर को नायक समाज मंदिर में भजन संध्या हुई। दूसरे दिन रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें समाज के 20 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, 33 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। आखिरी दिन बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गणेश वंदना और गरबा कार्यक्रम हुए। स्व-सखी ने भी गरबा प्रस्तुति दी। बच्चों की शिक्षा और नशामुक्ति का लिया संकल्प सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पूर्व अध्यक्ष राकेश नायक ने चुनाव की रूपरेखा समाज के सामने रखी। इसके बाद सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। महोत्सव के दौरान समाज के लोगों ने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने और नशामुक्ति का संकल्प भी लिया।
Read full article on Bhaskar