Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

टोंक जिले के 10 निकायों में कल से भरेंगे नामांकन:28 और 30 अगस्त को रहेगी छुट्टी; दावेदार जुटे तैयारी में

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 1 views
टोंक जिले के 10 निकायों में कल से भरेंगे नामांकन:28 और 30 अगस्त को रहेगी छुट्टी; दावेदार जुटे तैयारी में
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार टोंक जिले के सभी 10 नगर निकायों में सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। नामांकन पत्र 31 अगस्त तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्धारित स्थल पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के 10 नगर निकायों में कुल 335 वार्ड हैं। इनमें नगर परिषद टोंक के 60, नगर पालिका मालपुरा के 40, टोड़ारायसिंह के 35, डिग्गी के 25, लाम्बाहरिसिंह के 20, निवाई के 40, पीपलू के 20, देवली के 35, दूनी के 20 तथा उनियारा के 20 वार्ड शामिल हैं। इन स्थानों पर जमा होंगे नामांकन पत्र नगर परिषद टोंक के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक होंगे। नामांकन पत्र सर्वसमावेशी राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (एपीआरटीएस) टोंक में प्राप्त किए जाएंगे। नगर पालिका मालपुरा के नामांकन अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मालपुरा के कार्यालय में जमा होंगे। टोड़ारायसिंह नगर पालिका के लिए नामांकन उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह के कार्यालय स्थित कोर्ट रूम में लिए जाएंगे। नगर पालिका डिग्गी के लिए सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रैक) निवाई रिटर्निंग अधिकारी होंगे और नामांकन उप तहसील कार्यालय डिग्गी में लिए जाएंगे। लाम्बाहरिसिंह के लिए नामांकन नगर पालिका कार्यालय में, जबकि निवाई एवं पीपलू के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे। देवली नगर पालिका के लिए नामांकन बीसलपुर परियोजना (पुनर्वास) कार्यालय स्थित अतिरिक्त जिला कलेक्टर के कार्यालय में होगा। दूनी नगर पालिका के लिए नामांकन तहसीलदार दूनी के कार्यालय तथा उनियारा नगर पालिका के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट उनियारा के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। 28 और 30 अगस्त को नहीं होंगे नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इन दोनों दिनों में नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan