top
संतकबीर नगर में पहलवान की पीट-पीटकर हत्या:आंख में मिर्च पाउडर डालकर बाइक से गिराया, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
संतकबीर नगर में पहलवान को घर से 100 मीटर दूर पीट-पीटकर मार डाला। 8-10 हमलावरों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाला, जैसे ही वह बाइक से गिरा। उसपर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पहलवान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मंगलवार शाम 5.30 बजे जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर खलीलाबाद के भगठान गोसाईपुर गांव का है। जानिए पूरा मामला बाजार से सामान लेकर लौट घर लौट रहा था पहलवान भगठान गोसाईपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मानंद (35) पुत्र दयाराम पहलवानी करता था। वह जिला केशरी भी था। परिजनों के मुताबिक, ब्रह्मानंद मंगलवार शाम बाइक से गिठनी चोकर लेने जा रहा था। घर से 100 मीटर दूर ही गांव में 8-10 लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले उनकी आंख में मिर्च पाउडर डाला, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपयों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल ब्रह्मानंद को सीएचसी खलीलाबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया ब्रह्मानंद की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन शव लेकर खलीलाबाद बाईपास पहुंचे। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी सुशील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव हटाने को तैयार हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
Read full article on Bhaskar