Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

SKD College of Pharmacy में सप्ताह भर चली गतिविधियों के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
SKD College of Pharmacy में सप्ताह भर चली गतिविधियों के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन
SKD College of Pharmacy में सप्ताह भर चली गतिविधियों के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन SKD College of Pharmacy में World Pharmacists Day अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन “Pharmacy Today • A Healthier Tomorrow” (आज की फार्मेसी • स्वस्थ कल) विषय के अंतर्गत सप्ताह भर चली शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सामुदायिक गतिविधियों की श्रृंखला का भव्य समापन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ एसकेडी ग्रुप के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 21 से 25 सितंबर तक आयोजित फार्मासिस्ट सप्ताह समारोह में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मॉडल प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं, जिनका समापन 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को भावी स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में ज्ञान, नैतिकता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के उच्चतम मानकों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह की गरिमा SKD Group of Education के निदेशक मनीष सिंह, एसकेडी ग्रुप के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह एवं असिस्टेंट डायरेक्टर – एकेडमिक्स श्रीमती कुसुम बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरक शब्दों ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों एवं अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan