Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शिवपुरी में कम राशन और शक्कर न मिलने पर प्रदर्शन:आदिवासी परिवारों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रशासन के आश्वासन पर खुला रास्ता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 1 views
शिवपुरी में कम राशन और शक्कर न मिलने पर प्रदर्शन:आदिवासी परिवारों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रशासन के आश्वासन पर खुला रास्ता
शिवपुरी जिले के उदयपुरा गांव में शुक्रवार शाम आदिवासी परिवारों ने कम खाद्यान्न और शक्कर नहीं मिलने के विरोध में सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम हटा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, बक्सनपुर, सिहमर्रा और उदयपुरा गांव की उचित मूल्य राशन दुकान पर तैनात सेल्समैन शिवाजी राजा चौहान तय मात्रा में राशन नहीं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि कार्डधारकों को तय कोटे से करीब 10 किलो गेहूं कम दिया जा रहा है। शक्कर भी नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कम राशन देने का विरोध करने पर सेल्समैन और कथित तौर पर उनका समर्थन करने वाले सरपंच गाली-गलौज करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें समय पर राशन नहीं मिलता। रात के समय खाद्यान्न गायब करने का भी आरोप लगाया गया है। कुछ ग्रामीणों ने राशन तौलने वाले कांटे में चुंबक लगाकर हेराफेरी किए जाने का आरोप भी लगाया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे ग्रामीण ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को करीब 80 लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध किया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर खोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार प्रतिभा पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशासन की ओर से फूड इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से बात की और पात्रता के अनुसार पूरा राशन दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan