crime
शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला, 4 गिरफ्तार:डांस को लेकर हुआ था विवाद; कोर्ट से 3 आरोपियों को जेल, एक पुलिस रिमांड पर
बांसवाड़ा में एक शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन को जेल भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गोविंद को एक दिन की रिमांड भी लिया गया है। शादी के नौतरे में हुआ था झगड़ा मलवासा निवासी तोलिया ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया था कि 27 मई की रात उनका बेटा राहुल और उसका दोस्त राजकुमार कालीपान मलवासा में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात करीब 1 बजे शादी के नौतरे के दौरान रिश्तेदार गोविंद और उसके साथियों ने राहुल के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल की पसलियों में तीन से चार जगह चाकू लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की सूची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घीवापाड़ा (सागड़ोद) के रहने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा। इनमें मुख्य आरोपी गोविंद (21), राहुल (19), राहुल (21) और रामलाल उर्फ गलिया (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी गोविंद को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar