Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

शादी समारोह में डांस करते युवक ने लहराया असलहा:बुलंदशहर में हवा में की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 3 views
शादी समारोह में डांस करते युवक ने लहराया असलहा:बुलंदशहर में हवा में की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जोठ में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक डांस करते हुए हाथ में असलहा लहराता और फिर हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो किसी शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम का है। तेज संगीत के बीच युवक डांस कर रहा था। इसी दौरान उसने हाथ में असलहा लहराया और खुलेआम हवा में फायरिंग कर दी। देखिए 3 तस्वीरें... वहीं आसपास मौजूद लोग इस दौरान घटना को देखते रहे। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। औरंगाबाद थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan