politics
श्रावस्ती जेल में न्यायमूर्ति, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण:बैरकों से रसोई तक व्यवस्थाएं देखीं, महिला बंदियों को बांटे फल और उपहार
श्रावस्ती जिला कारागार में शुक्रवार को व्यवस्थाएं जानने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मिलकर निरीक्षण किया।शुक्रवार को विभाग ने 5 बजे बताया की अधिकारियों ने जेल की अलग-अलग व्यवस्थाएं देखने के साथ बंदियों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बताते चलें की निरीक्षण के दौरान टीम ने रसोईघर, अनाज स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक, नाबालिगों की बैरक और अस्पताल का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं। न्यायमूर्ति ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को तय मानकों के हिसाब से सभी जरूरी सुविधाएं समय पर दी जाएं। भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और जेल परिसर में साफ-सफाई को और बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बंदियों की समस्याओं को नियमों के हिसाब से हल किया जाए। जेल में उपलब्ध सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के हिसाब से होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने महिला बंदियों को फल और उपहार भी बांटे, जिससे उनमें खुशी दिखी।
Read full article on Bhaskar