Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

शॉर्टकट के चक्कर में जोखिम में जान:निर्माणाधीन आरओबी साइट से निकल रहे वाहन चालक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 2 views
शॉर्टकट के चक्कर में जोखिम में जान:निर्माणाधीन आरओबी साइट से निकल रहे वाहन चालक
गुरुवार को शॉर्टकट के चक्कर में वाहन चालक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की साइट से अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरते दिखाई दिए। बारह खंभा में थ्री-वे आरओबी के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। पिलर की नींव का काम चलने की वजह से पूरे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खुदे पड़े हैं। इसके अलावा, मौके पर भारी-भरकम मशीनें और निर्माण सामग्रियां बिखरी पड़ी हैं, लेकिन वाहन चालकों को रोकने वाला कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं है। इस वजह से लोग रुई की मंडी चौराहे से नगला छऊआ होकर ईदगाह जाने की बजाय बारह खंभा रेलवे लाइन के किनारे से बाइक निकालकर घनी बस्ती से शॉर्टकट ले रहे हैं। आगरा रेल मंडल की गतिशक्ति यूनिट इस प्रोजेक्ट का काम कर रही है। रुई की मंडी, नगला छऊआ और बारह खंभा को जोड़ने वाले इस रूट पर भारी क्रेनें, पोकलेन और कंक्रीट मिक्सर 24 घंटे चल रहे हैं। पिलर फाउंडेशन के लिए जगह-जगह ड्रिलिंग जारी है, लेकिन खेरिया मोड़ और अर्जुन नगर की तरफ से बाइक सवार सीधे निर्माणाधीन साइट में घुस रहे हैं। सही रास्ता रुई की मंडी चौराहे से नगला छऊआ होकर ईदगाह जाने का है। लेकिन इस लंबे रास्ते से बचने के लिए लोग बारह खंभा रेलवे लाइन के किनारे से बाइक निकालकर संकरी बस्तियों में घुस रहे हैं। नतीजा यह है कि 6 फीट की गलियों में भी दिनभर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। बैरिकेड्स हटाए, आरपीएफ भी मौन स्थानीय निवासियों के मुताबिक, निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन लोग अपनी सुविधा के लिए उन्हें हटाकर गुजर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पास में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी लोगों को टोक नहीं रहे हैं। शाम होते ही जब ट्रैफिक बढ़ता है, तो हालात और खतरनाक हो जाते हैं। जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला मौके पर लोगों को रोकने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी या गार्ड मौजूद नहीं है। प्रशासन और संबंधित अधिकारी इसे निर्माण एजेंसी का काम बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। लोगों की यह जल्दबाजी और जिम्मेदारों की अनदेखी किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan