crime
शराब के रुपए नहीं दिए तो दुकान संचालक को पीटा:राहगीरों ने बनाया मारपीट का वीडियो, मन्नू गुर्जर सहित साथियों पर चौथ वसूली का केस
मुरैना शहर के रामनगर इलाके में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक से शराब के लिए रुपए मांगने और मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मन्नू गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान संचालक सौरव यादव के साथ सरेआम मारपीट की। घटना का वीडियो राहगीरों ने बना लिया, जो अब सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोपी दुकान संचालक से शराब खरीदने के लिए रुपए मांग रहे थे। सौरव यादव ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान सौरव यादव की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मन्नू गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और चौथ वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी टीआई संजय बरैया ने बताया कि शिकायत में चौथ वसूली का आरोप भी लगाया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।यास कर रही है।
Read full article on Bhaskar