politics
शामली मे सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि बदली:स्वतंत्रता दिवस के कारण अब 17 अगस्त को होगा आयोजन
शामली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, अगस्त माह में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह दिवस अब 15 अगस्त, शनिवार के बजाय 17 अगस्त, 2026, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जनपद की तीनों तहसीलों - शामली, कैराना और ऊन में यह समाधान दिवस आयोजित होगा। इसमें अधिकारी जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे और संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देंगे। तहसील शामली में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वयं करेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि पर अपने-अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित रहें। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar