Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

शामली में 9 पुलिसकर्मी के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने पुलिस लाइंस से थानों तक दी जिम्मेदारी, झिंझाना और कैराना में भी बदलाव

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 2 views
शामली में 9 पुलिसकर्मी के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने पुलिस लाइंस से थानों तक दी जिम्मेदारी, झिंझाना और कैराना में भी बदलाव
शामली में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए शामली पुलिस विभाग में बुधवार को फेरबदल किया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने नौ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। फेरबदल के तहत पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षकों को थानों और चौकियों में जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र कुमार को थाना झिंझाना की सीसी टीम का प्रभारी बनाया गया है। झिंझाना में सीसी टीम प्रभारी रहे जितेंद्र सिंह को कैराना में कचहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइंस से नसीम अहमद को थाना कोतवाली शामली, पुष्पेंद्र सिंह को चुनाव सेल और अंकुर भाटी को थाना कांधला की गंगेरू चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कैराना क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। महीपाल सिंह को क्यूआरटी पुलिस लाइंस/थाना कांधला से महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र कैराना भेजा गया है। वहीं केंद्र पर तैनात भगत सिंह को पुलिस लाइंस भेजा गया है। दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी गौरव चौहान का तबादला थाना झिंझाना किया गया है। उनकी जगह योगेश कुमार को दभेड़ी खुर्द चौकी का प्रभारी बनाया गया है। फेरबदल में चुनाव सेल को भी नई तैनाती मिली है। पुष्पेंद्र सिंह को चुनाव सेल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तबादलों का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan