crime
शाजापुर में मीटर में लगी आग:बिजली सप्लाई बंद थी, बहाल करने पर हुआ हादसा; मीटर जलकर खाक
शाजापुर शहर के टेलीफोन टावर के सामने हाजी यूसुफ पठान की बिल्डिंग स्थित एक दुकान के बिजली मीटर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेज हो गई और मीटर पूरी तरह जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली सप्लाई बंद थी, बहाल करने पर चिंगारियां निकलने लगीं प्रत्यक्षदर्शी नासिर भाई ने बताया कि क्षेत्र में सुबह से बिजली लाइन में सुधार कार्य चल रहा था। इस कारण सप्लाई बंद थी। शाम को बिजली कर्मचारियों ने लाइन चालू की, तभी दुकान के मीटर से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और आग भड़क गई। मीटर के पास खड़ी फोर-व्हीलर को स्थानीय लोगों ने तुरंत वहां से हटा दिया। इससे वाहन आग की चपेट में आने से बच गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कराई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Read full article on Bhaskar