Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सीवर चैंबर के गड्ढे और ओवरलोड रेत ने ली जान:तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल तोड़ सीवर में घुसा, सिर पर खंभा गिरने से चालक की मौत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
सीवर चैंबर के गड्ढे और ओवरलोड रेत ने ली जान:तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल तोड़ सीवर में घुसा, सिर पर खंभा गिरने से चालक की मौत
ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीर कटरा इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से ओवरलोड भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से जा टकराई और फिर उसका पहिया सड़क पर खुले पड़े सीवर चैंबर के गड्ढे में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया था, जिसे उसका साथी तत्काल लेकर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के भितरवार निवासी रवि परिहार ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक रेत भरकर ले जा रहा था। शनिवार शाम वह उपनगर ग्वालियर के किलागेट से आगे जहांगीर कटरा के पास पहुंचा था। तभी सड़क पर चढ़ाई के दौरान अचानक ट्रैक्टर पर से रवि का नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर जोरदार धमाके के साथ सड़क किनारे लगे खंभे को तोड़ता हुआ सीवर चैंबर के गड्ढे में जाकर फंस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि को संभलने तक का मौका तक नहीं मिला और हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल को तत्काल उसके एक साथी ने हजीरा सिविल अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक की नब्ज टटोलने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस पहुंचाया। आंखों देखी-अचानक अनियंत्रित हो गया ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शी विनोद प्रजापति ने बताया कि "सड़क पर चढ़ाई थी और ट्रैक्टर में रेत काफी ज्यादा भरी हुई थी। चढ़ाई चढ़ते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे खंभे को तोड़ते हुए सीवर के टूटे चैंबर में जा घुसा।" जिससे ट्रैक्टर लेफ्ट साइड आधे से ज्यादा झुक गया। हादसे में ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया था। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी मौत हो गई। कारणों की हो रही जांच ग्वालियर ​थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि "जहांगीर कटरा के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें चालक रवि परिहार निवासी भितरवार की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan