Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

सड़क पर गड्ढे देख सांसद ने अफसरों को लगाई फटकार:बोले- 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो CM से करेंगे शिकायत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 28, 2026 👁 1 views
सड़क पर गड्ढे देख सांसद ने अफसरों को लगाई फटकार:बोले- 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो CM से करेंगे शिकायत
कानपुर में खराब सड़कों और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर अब सांसद रमेश अवस्थी ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को सांसद ने चुन्नीगंज से शनि देव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद जल निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और 15 दिन के अंदर सड़क निर्माण में तेजी लाने का अल्टीमेटम दिया। सांसद ने कहा कि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ और गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत की जाएगी। 15 दिन बाद फिर होगा निरीक्षण निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी की सड़क है, जिस पर जल निगम की ओर से भी काम कराया जा रहा है। दोनों विभागों के बीच समन्वय की कमी और निर्माण कार्य में देरी के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह तय समयसीमा के अंदर सड़क का निर्माण पूरा कराएं और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न करें। सांसद रमेश अवस्थी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद वह दोबारा सड़क का निरीक्षण करेंगे। अगर निर्माण कार्य की गति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। सांसद बोले- PWD और जल निगम के खिलाफ मिल रही शिकायतें उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि वह निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं कर रहे हैं। शहर में पीडब्ल्यूडी की ऐसी अन्य सड़कों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, जहां जल निगम की ओर से काम कराया जा रहा है। सांसद ने कहा कि अब अधिकारियों को केवल चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जाएगा। अगर कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत भी की जाएगी। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। स्कूल में गंदगी देख नगर निगम के अफसरों को फटकारा सड़क के निरीक्षण के दौरान सांसद ने नगर निगम के जोन-2 के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल में गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए अच्छा स्कूल बनाया गया है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्कूल में गंदगी और सड़कों की खराब स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश के बाद अब तय समय में बनेंगी सड़कें सांसद ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों की स्थिति और खराब हुई है। बारिश की वजह से निर्माण कार्य की गति भी प्रभावित हुई है। हालांकि, अब मौसम साफ हो गया है, इसलिए अधिकारियों को निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार काम पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को सड़कों और निर्माण कार्यों के कारण किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य निर्माणाधीन सड़कों का भी निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan