crime
सीधी में बलकर से बचने में बेकाबू हुई बाइक:बहरी में दूसरी बाइक से टकराई, तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर
सीधी के बहरी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 बजे बरम बाबा पावर हाउस के सामने सड़क हादसा हो गया। संकरे टिकरी मार्ग पर बलकर से बचने के दौरान बाइक सवार तीन युवकों का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में नीरज साकेत, दीपू साकेत और राहुल साकेत घायल हुए हैं। राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहन के घर जा रहे थे तीनों युवक तीनों युवक ग्राम तरका, बहरी के रहने वाले हैं। वे बाइक से अपनी बहन के घर टिकरी जा रहे थे। बरम बाबा पावर हाउस के सामने रास्ता संकरा होने के कारण बलकर वाहन के पास से निकलते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सड़क की दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो कार से अस्पताल ले गए इसी दौरान वहां से गुजर रहे शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय और जिला महामंत्री सुनील रावत ने घायलों को देखा। विवेक पाण्डेय ने बताया कि एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन देर तक नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया। राहुल को गंभीर चोट, इलाज जारी जिला अस्पताल में तीनों घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। राहुल साकेत को गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोशी की हालत में बताया जा रहा है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। संकरी सड़क पर भारी वाहनों से हादसे का खतरा स्थानीय लोगों के मुताबिक टिकरी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की कम चौड़ाई के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने मार्ग को चौड़ा करने और भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की मांग की है।
Read full article on Bhaskar