Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सिद्ध बाबा बनकर महिलाओं को डराते, जेवर-नकदी ठगते थे:कानपुर देहात में गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, एक साथी फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 4 views
सिद्ध बाबा बनकर महिलाओं को डराते, जेवर-नकदी ठगते थे:कानपुर देहात में गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, एक साथी फरार
कानपुर देहात में महिलाओं को खुद को ‘सिद्ध बाबा’ बताकर अनहोनी का डर दिखाने और फिर जेवर व नकदी ठगने वाले गिरोह का रसूलाबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो सदस्यों शाहरूख और शमीर को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका तीसरा साथी हुसैन मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, पीली और सफेद धातु के जेवर, 11 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कानपुर देहात और औरैया में कई महिलाओं को इसी तरीके से ठगने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह में तीन सदस्य शामिल थे। इनमें एक आरोपी खुद को हरिद्वार से आया ‘सिद्ध बाबा’ बताता था, जबकि उसके दो साथी लोगों के बीच उसकी सिद्धि का भरोसा पैदा करते थे। इसके बाद महिलाओं को परिवार में अनहोनी होने का डर दिखाकर उनके जेवर और नकदी उतरवा लेते थे। सामान लेने के बाद तीनों वहां से फरार हो जाते थे। पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ रसूलाबाद पुलिस को 20 अगस्त को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध नारखास से रसूलाबाद की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रामपुर-नारखास रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो बाइकों पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, बदमाश दोबारा गोली चलाने की तैयारी में थे, लेकिन तमंचे में कारतूस फंस गया। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर शाहरूख और शमीर को दबोच लिया। मौका पाकर तीसरा आरोपी हुसैन फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 12 अगस्त को मंगलपुर के मुजफ्फरपुर में एक महिला को अनहोनी का डर दिखाकर जेवर और नकदी ठगने की बात बताई। 18 अगस्त को आराजी अड्डा क्षेत्र में महिला और एक लड़की को निशाना बनाकर जेवर व रुपये ठगने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा 16 अगस्त को शिवली थाना क्षेत्र के जिंदानिवादा बस स्टॉप पर दो महिलाओं से बाला, गले की माला, मोबाइल और 2,500 रुपये ठगने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपियों ने 6 जुलाई को सिकंदरा के बक्सीडेरा में महिला से झुमके और मंगलसूत्र तथा 28 जुलाई को औरैया के अछल्दा में महिला से सोने की चेन ठगने की वारदात में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शाहरूख के खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शमीर के खिलाफ रसूलाबाद, मंगलपुर, सिकंदरा और अछल्दा थानों में कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan