Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सीतापुर में नदी में डूबी युवती का मिला शव:लालपुर बाजार के पास नदी में कूदी थी, 3 किमी दूर मिली लाश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 2 views
सीतापुर में नदी में डूबी युवती का मिला शव:लालपुर बाजार के पास नदी में कूदी थी, 3 किमी दूर मिली लाश
सीतापुर में सोमवार को घघरिया नदी में डूबी 20 वर्षीय रागिनी का शव बुधवार दोपहर करीब 4 बजे बरामद कर लिया गया। करीब 40 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर सकरन थाना क्षेत्र के करमुडीह के पास नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में लालपुर बाजार के पास का है। तेज बहाव के कारण तलाश में आई दिक्कत जानकारी के अनुसार, सकरन थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी रागिनी सोमवार शाम करीब 6 बजे घघरिया नदी में कूद गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। नदी में तेज बहाव होने के कारण काफी प्रयासों के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। तलाश तेज कराने के लिए ग्रामीणों ने लगाया था जाम मंगलवार को रागिनी की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लहरपुर-तंबौर मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर तलाश अभियान तेज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। करमुडीह के पास मिला शव बुधवार सुबह टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान करमुडीह के पास नदी में शव उतराता दिखाई दिया। टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान रागिनी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन युवती के इस कदम के पीछे की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan