top
सीतामढ़ी में किशोरियों ने SP को बांधी राखी-लगाया तिलक:छात्राओं को मिली चॉकलेट और मिठाई,बोलीं-'सुरक्षा की भावना मजबूत हुई'
सीतामढ़ी पुलिस ने किशोरियों की सुरक्षा और बाल अधिकारों के प्रति एक संवेदनशील पहल की है। 'अदिति कवच परियोजना' के तहत रीगा, परिहार और डुमरा प्रखंड के किशोरी समूहों से जुड़ी छात्राओं ने इंद्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने बाल दुर्व्यापार, मानव तस्करी और बाल विवाह की रोकथाम के साथ बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें... राखी बांधने के बाद एसपी अमित रंजन ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा चिंताओं को सुना। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता तंत्र के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। एसपी ने छात्राओं को चॉकलेट और मिठाई भी भेंट की। ऐसी पहलों से बच्चों का विश्वास होता मजबूत इस अवसर पर बांधना कुमारी, जिया कुमारी, स्नेहा कुमारी और सोनाक्षी कुमारी जैसी छात्राओं ने एसपी से अपनी मुलाकात को एक विशेष अनुभव बताया। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। 'अदिति कवच परियोजना' के कन्वर्जेंस एक्सपर्ट मनीष कुमार और मुकुंद कुमार चौधरी ने एसपी के इस आत्मीय संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास मजबूत होता है। बाल विवाह, मानव तस्करी और बाल दुर्व्यापार के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से समुदाय में सकारात्मक संदेश जा रहा है। इस कार्यक्रम में काजल सिंह, ज्योति कुमारी, अमन कुमार और गौतम कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Read full article on Bhaskar