politics
सांसद बोले- हर पात्र तक पहुंचना चाहिए लाभ:दिशा समिति की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश, विकास कार्यों की मांगी रिपोर्ट
बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत की अध्यक्षता में रविवार को जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान गत बैठक की अनुपालन रिपोर्ट और एजेंडे के अनुसार एक-एक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। 'योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे' सांसद राजकुमार रोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें, योजनाओं का वास्तविक और शत-प्रतिशत लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। आमजन से जुड़े लंबित कार्यों और विकास कार्यों का त्वरित एवं प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें। बैठक में ये रहे मौजूद समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar