Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सर्व समाज ने 12 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:यूजीसी रेगुलेशन 2026 रद्द करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
सर्व समाज ने 12 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:यूजीसी रेगुलेशन 2026 रद्द करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग
आज विदिशा जिले के अटारी खेजड़ा में सर्व समाज एकता मंच के नेतृत्व में एक बड़ी रैली और जनसभा हुई। यह प्रदर्शन यूजीसी रेगुलेशन 2026 को रद्द करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया। इसमें आसपास के करीब 40 गांवों और विदिशा जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बाद में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक 12 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। सर्व समाज के लोग बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए। यहां से एक रैली निकली, जो मुख्य मार्ग से होते हुए सभा स्थल पर पहुंची। लोगों ने हाथों में अपनी मांगों से जुड़ी तख्तियां ले रखी थीं और विभिन्न मुद्दों पर नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए सुभाष बोहत ने कहा कि वे खुद दलित समाज से हैं और यूजीसी रेगुलेशन 2026 को खत्म करने की मांग का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं बनना चाहिए, जिससे समाज में दूरी या भेदभाव बढ़े। सरकार को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर इस विषय पर फिर से सोचना चाहिए। विजय दीक्षित ने कहा कि सर्व समाज की एकता तभी मजबूत होगी, जब सभी वर्गों के अधिकारों और हितों को बराबर महत्व मिलेगा। उन्होंने बताया कि रैली के जरिए मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाया गया है। विनीत दांगी ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन को लेकर समाज में जो सवाल और चिंताएं हैं, सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। लोचन सिंह राजपूत ने सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद समाज में भेदभाव बढ़ाना नहीं, बल्कि सभी वर्गों के बीच भाईचारा और एकता बनाए रखना है। सपाक्स जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि सर्व समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को तहसील स्तर तक ले जाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग तहसीलों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan