politics
सिरोही जिले में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव:9 और 11 सितंबर को होगी वोटिंग, चुनाव परिणाम 14 को होगा जारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। सिरोही जिले में एक नगर परिषद और 5 नगर पालिकाएं हैं। चुनाव की अधिसूचना 27 अगस्त को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी।
Read full article on Bhaskar