Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत का बड़ा दावा:ललितग्राम पिट लाइन से बढ़ेगी रेल सुविधा; त्रिवेणीगंज-पटना रात की ट्रेन और सुपौल-कलकत्ता सीधी ट्रेन की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 1, 2026 👁 5 views
सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत का बड़ा दावा:ललितग्राम पिट लाइन से बढ़ेगी रेल सुविधा; त्रिवेणीगंज-पटना रात की ट्रेन और सुपौल-कलकत्ता सीधी ट्रेन की मांग
सात दिवसीय दौरे से लौटे सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत ने मंगलवार को क्षेत्र की समस्याओं और रेल कनेक्टिविटी को लेकर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। त्रिवेणीगंज प्रखंड के लक्ष्मीनिया स्थित अपने निजी आवास पर उन्होंने कहा कि ललितग्राम में वाशिंग पिट लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इसके शुरू होने के बाद क्षेत्र से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए और ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि नई ट्रेनों को लेकर रेलवे से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि वर्तमान में सुपौल जिले से करीब 12 जोड़ी ट्रेनें अप-डाउन में चल रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए रेल मंत्री से भी बातचीत हुई है। उन्होंने सुपौल के रास्ते दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग रखी है। सांसद के अनुसार, रेल मंत्री ने इसी तरह की ट्रेन देने का आश्वासन दिया था और एक ट्रेन उपलब्ध भी कराई गई है, जो सिलीगुड़ी तक जा रही है। उन्होंने आगे भी क्षेत्र को नई ट्रेनें मिलने की उम्मीद जताई। त्रिवेणीगंज से पटना के लिए रात में सीधी ट्रेन की मांग सांसद ने बताया कि त्रिवेणीगंज और सुपौल के बीच फिलहाल एक ट्रेन चल रही है। सिग्नल का काम पूरा होने के बाद त्रिवेणीगंज से पटना और पटना से त्रिवेणीगंज के लिए रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रेल मंत्री से आश्वासन मिला है और सिग्नल का काम जल्द पूरा कराने की मांग की गई है। सुपौल से कलकत्ता के लिए सीधी ट्रेन का प्रस्ताव सुपौल से कलकत्ता के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने का मुद्दा भी सांसद ने उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को देश के प्रमुख हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे के समक्ष सुपौल से कलकत्ता के लिए सीधी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। निर्मली से पटना की ट्रेन को लेकर भी उठी मांग निर्मली क्षेत्र से पटना के लिए सीधी ट्रेन की मांग पर सांसद ने कहा कि जोगबनी-पाटलिपुत्र ट्रेन समेत कई ट्रेनें इस रूट से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे उपलब्ध रूट और सुविधाओं के अनुसार ट्रेनों का संचालन कर रही है, ताकि सुपौल और निर्मली क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिल सके। 20 सूत्री बैठक में कथित अभद्र व्यवहार का मामला भी उठा क्षेत्र में लौटने के बाद NDA के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने 25 अगस्त को त्रिवेणीगंज में हुई 20 सूत्री बैठक का मामला भी सांसद के सामने रखा। सांसद ने कहा कि बैठक में त्रिवेणीगंज के सीओ पर 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष/पदाधिकारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। सांसद के अनुसार, मामले को लेकर जिला पदाधिकारी से बातचीत की गई है। NDA के प्रतिनिधि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी बैठकों में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। हादसे में मृत पांच लोगों के परिजनों से मिले सांसद ने बताया कि मुंबई और चेन्नई के सात दिवसीय दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले पिपरा में सड़क हादसे में मृत पांच लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद छातापुर और वीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना और प्राकृतिक मौत के पीड़ित परिवारों से भी मिले। वीरपुर में उन्होंने एक महाविद्यालय का निरीक्षण किया और एसडीओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने वीरपुर हवाई अड्डे की तैयारियों की भी जानकारी ली। सांसद के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए राशि जारी की जा चुकी है और निर्माण संबंधी कार्य तेजी से चल रहे हैं। ललितग्राम पिट लाइन का किया निरीक्षण सांसद ने ललितग्राम में निर्माणाधीन पिट लाइन का निरीक्षण किया और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से काम की प्रगति को लेकर जानकारी ली। उनके अनुसार, अधिकारियों ने करीब एक साल में पिट लाइन चालू करने की बात कही है। सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार रेल सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। त्रिवेणीगंज-पटना रात्रिकालीन ट्रेन, सुपौल-कलकत्ता सीधी ट्रेन और लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों के लिए रेलवे से लगातार मांग की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan