Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सपा ने तेज की स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी:मिर्जापुर में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 6 views
सपा ने तेज की स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी:मिर्जापुर में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को लोहियाट्रस्ट स्थित सपा जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि पार्टी ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये पदाधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों के गांव, नगर और कस्बों में स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे। इसके अतिरिक्त, स्कूल-कॉलेजों में भी स्नातक मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनाव में बूथ स्तर का संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को मतदाताओं के बीच लगातार सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। स्नातक एमएलसी चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद रमेश बिंद ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता बनाने के अभियान को पूरी ताकत और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रत्याशी एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि सपा के पास बड़ी संख्या में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव में जुटने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, डॉ. ज्योति बिंद, आशीष यादव, कीर्ति कोल, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राज नारायण निराला, रमाशंकर कोल, जैन कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, रामजी मौर्या, शैलेष पटेल, आशा गौतम, संतोष गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में महारानी अवंतिबाई की जयंती भी मनाई गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan