Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सपा ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का लिया संकल्प:बहराइच में संगठन मजबूत कर 2027 विधानसभा चुनाव जीतने पर दिया जोर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 2 views
सपा ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का लिया संकल्प:बहराइच में संगठन मजबूत कर 2027 विधानसभा चुनाव जीतने पर दिया जोर
बहराइच में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर एक बजे फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों से गांवों और मोहल्लों में बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा गया। साथ ही जनता की समस्याओं को जानकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाने पर जोर दिया गया। मतदाता सूची को दुरुस्त रखने और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर भी बात हुई। पदाधिकारियों ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की शपथ ली। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां ‘बंटी’, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अफशाल शानू, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र मौर्या, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष पेशकार राव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष दिनेश लोधी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष शेख रियाजुद्दीन, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संत कुमार पासी और शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र मौर्या मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan