crime
सीओ के आदेश भी बेअसर! 16 दिन बाद भी गुमशुदगी दर्ज नहीं
हसनगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के देवीपुर खंडवारी गांव निवासी संतोषी पत्नी वीरेंद्र सिंह की 20 वर्षीय बेटी राधा की गुमशुदगी का मामला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। मां ने एक सितंबर को हसनगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि राधा अपने भतीजे सुजीत सिंह के साथ दवा लेने हसनगंज सीएचसी आई थी। इसी दौरान वह कहीं चली गई। बेटी के लापता होने के बाद मां ने पुलिस से उसकी तलाश कराने और गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि 16 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। ...
Read full article on Tarun Mitra