top
समाधान दिवस में SO की जगह पहुंचे SI:सदर SDM ने लौटाया, उपस्थिति पर लगाई सख्ती
सदर तहसील में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में उस समय स्थिति असहज हो गई, जब पांच थानों के थानाध्यक्षों के स्थान पर उपनिरीक्षक (SI) प्रतिनिधि बनकर पहुंच गए। सदर एसडीएम अवनीश कुमार त्रिपाठी ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रतिनिधि के तौर पर आए उपनिरीक्षकों को वापस लौटने का निर्देश दिया। एसडीएम त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में केवल नामित अधिकारी की उपस्थिति ही मान्य होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिनिधि के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह घटना श्यामदेउरवा, पनियरा, भिटौली, कोतवाली और घुघली थानों से संबंधित थी, जहां थानाध्यक्षों की जगह उपनिरीक्षक पहुंचे थे। एसडीएम ने उपस्थित दरोगाओं से जानकारी ली और संबंधित थानाध्यक्षों की अनुपस्थिति पर भी अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके सख्त रुख से पुलिसकर्मियों में हलचल देखी गई।
Read full article on Bhaskar