Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ:बेगूसराय में 6 हजार 282 जीविका दीदियों के खाते में 20 हजार की राशि, महिलाएं बोलीं- परिवार की आय बढ़ी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 1 views
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ:बेगूसराय में 6 हजार 282 जीविका दीदियों के खाते में 20 हजार की राशि, महिलाएं बोलीं- परिवार की आय बढ़ी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण किया गया। इसके साथ ही जीविका निधि से 10 हजार लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत 112 ग्रामीण हाटों के निर्माण का कार्यारंभ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। डीएम रिची पांडेय, डीडीसी आकाश चौधरी समेत अधिकारी थे मौजूद इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में भी किया गया। मौके पर डीएम रिची पांडेय, डीडीसी आकाश चौधरी, एसडीओ एवं जीविका के जिला परियोजना पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थी। उपस्थित लोगों ने पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और लाभांवित हुए। इस अवसर पर डीएम रिची पांडेय ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बेगूसराय में योजना के तहत 4 लाख 74 हजार 606 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। अब तक 4 लाख 59 हजार 95 आवेदकों को प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। 31078 शहरी क्षेत्र के आवेदक भी शामिल हैं। आज बेगूसराय की 2455 जीविका दीदियों को प्रथम किस्त 10-10 हजार रुपये एवं 6282 आवेदकों को द्वितीय किस्त 20-20 हजार की राशि अंतरित की गई है। 'ग्रामीण आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों मजबूत हो रही' डीडीसी आकाश चौधरी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था, दोनों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। जिससे उनके परिवारों की आय में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों में योजना को लेकर उत्साह देखा गया। उपस्थित दीदियों ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा महिला रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहलों की सराहना की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan