top
सुल्तानपुर में तीसरी बार अधिवक्ताओं के चुनाव की तारीख घोषित:9 सितंबर को मतदान, 10 को मतगणना; 1 सितंबर से दाखिल होंगे नामांकन पत्र
सुल्तानपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुरुवार शाम करीब 5 बजे एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद घोषित किए गए इस कार्यक्रम के मुताबिक 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 10 सितंबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा 11 सितंबर को साधारण सभा की बैठक में की जाएगी। जिले में यह तीसरी बार है जब बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। 29 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन घोषित कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। अधिवक्ता 1 सितंबर को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 2 सितंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी और दोपहर 12 से 1 बजे तक उनका निस्तारण होगा। दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 9 सितंबर को मतदान, 10 को मतगणना एल्डर्स कमेटी के अनुसार 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी, जो अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 सितंबर को साधारण सभा की बैठक में की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिला बार एसोसिएशन में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
Read full article on Bhaskar