Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सलेमपुर स्कूल में दौड़ लगाते छात्र की मौत:11वीं का छात्र बेहोश होकर गिरा, परिजनों ने स्कूल पर लगाए आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 3 views
सलेमपुर स्कूल में दौड़ लगाते छात्र की मौत:11वीं का छात्र बेहोश होकर गिरा, परिजनों ने स्कूल पर लगाए आरोप
देवरिया के सलेमपुर कस्बे स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार दोपहर स्पोर्ट्स क्लास के दौरान कक्षा 11 के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र स्कूल परिसर में दूसरे बच्चों के साथ दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शिक्षक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दौड़ लगाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत मृतक की पहचान सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जयराम कौड़िया गांव निवासी 16 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। वह शिवनारायण प्रसाद का बेटा था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आयुष स्कूल परिसर में स्पोर्ट्स क्लास के दौरान अन्य छात्रों के साथ दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गया। शिक्षक उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप- डेढ़ घंटे बाद दी सूचना घटना की जानकारी मिलने पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। आयुष के परिवार वालों का आरोप है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद स्कूल की ओर से उन्हें सूचना दी गई। हालांकि, छात्र की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माता-पिता की इकलौती संतान था आयुष आयुष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी बहन इसी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। आयुष के पिता शिवनारायण प्रसाद नवलपुर चौराहे पर मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां दमयंती देवी समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan