Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

स्कूल वीडियो कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:सरधना में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सीओ-एसडीएम से मिले अधिवक्ता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 2 views
स्कूल वीडियो कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:सरधना में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सीओ-एसडीएम से मिले अधिवक्ता
कालंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को सरधना के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सीओ और एसडीएम से मुलाकात कर अधिवक्ता संयम पांचाल और उनके साथी अयान को राहत देने की मांग की। साथ ही कार्रवाई करने वाले दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मामला 15 अगस्त का है। सरधना निवासी अधिवक्ता संयम पांचाल और अयान ने कालंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में स्कूल भवन की जर्जर हालत, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। शिक्षा विभाग ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा था कि जिस भवन की वीडियो बनाई गई, उसे पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है और वहां विद्यालय संचालित नहीं हो रहा है। विभाग के अनुसार स्कूल दूसरे भवन में चल रहा है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से विभाग और सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने संयम पांचाल और अयान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। एसडीएम न्यायालय से जमानत नहीं मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया। सोमवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद बार का प्रतिनिधिमंडल सीओ आशुतोष कुमार और एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मिला। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने वाले दरोगा ने अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी नहीं दी और उन्हें गुमराह किया। उनका कहना था कि संयम पांचाल के अधिवक्ता होने की जानकारी भी अधिकारियों को नहीं दी गई। अधिवक्ताओं ने संबंधित दरोगा को निलंबित करने की मांग की। साथ ही दोनों युवकों को तत्काल राहत देने की मांग एसडीएम के सामने रखी। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद आरिफ अली, महामंत्री संजीव पंवार, जितेंद्र पांचाल, मोहम्मद दानिश, दीपक कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि युवकों द्वारा भ्रामक वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। अधिवक्ताओं को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan