Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

स्कूलों के साप्ताहिक निरीक्षण को टीम गठित करने के निर्देश:DM ने मूलभूत सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिए कड़े निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 4 views
स्कूलों के साप्ताहिक निरीक्षण को टीम गठित करने के निर्देश:DM ने मूलभूत सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिए कड़े निर्देश
सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए। डीएम ने बीएसए मुकुल आनंद पांडेय को निर्देश दिए कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था के साथ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुविधाओं के अभाव में बच्चों के पठन-पाठन पर किसी भी दशा में प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। मिड-डे मील योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने सीडीओ जागृति अवस्थी को जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रभावी निरीक्षण के लिए अधिकारियों की टीम गठित करने का निर्देश दिया। इस टीम में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल करते हुए विद्यालयों का साप्ताहिक निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से सत्यापन किया जाएगा। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी विद्यालय में अनियमितता, लापरवाही अथवा व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम ने माध्यमिक विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईटीआई संस्थानों एवं डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं प्रशिक्षण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने संस्थानों का नियमित अनुश्रवण करते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डी आई एस ओ जयराम सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रमोद कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan