politics
सजेली रेलवे फाटक ओवरब्रिज निर्माण 3 साल से अधूरा:विधायक ने देरी पर जताई नाराजगी; बोले-जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे
थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने मेघनगर-थांदला मार्ग के सजेली रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज में देरी पर नाराजगी जताई है। विधायक के मुताबिक, निर्माण की धीमी गति से रोज ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने जल्द काम पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 3 साल से चल रहा निर्माण विधायक भूरिया ने बताया कि सजेली रेलवे फाटक व्यस्त मार्ग पर है। यह मार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ता है। गुजरात से उज्जैन जाने वाले यात्रियों का भी इस रास्ते से आना-जाना करते हैं। विधायक के मुताबिक, ओवरब्रिज का निर्माण करीब 3 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। फाटक बंद होने से लंबा जाम विधायक ने बताया कि इस रेलवे ट्रैक से रोज 120 से ज्यादा यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहता है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम में एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस जाती हैं। इससे मरीजों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल विधायक ने निर्माण स्थल पर पर्याप्त रोशनी और साइनबोर्ड नहीं होने की भी बात कही है। उनके मुताबिक निर्माण की धीमी गति और सुरक्षा इंतजामों की कमी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने इस समस्या को लेकर पहले झाबुआ कलेक्टर को पत्र भी लिखा था। विधायक वीरसिंह भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी इस मामले में चर्चा की है। उन्होंने MPRDC के अधिकारियों से ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ, तो हजारों लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar