Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

साइबर-ठगी का 25 हजार का इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार:फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोन का झांसा देकर ठगी का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
साइबर-ठगी का 25 हजार का इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार:फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोन का झांसा देकर ठगी का आरोप
चंदौली में मंगलवार देर शाम लखनऊ के चिनहट के पास से 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी आशीष गैलवार को गिरफ्तार किया। वह फर्रुखाबाद का निवासी है। चंदौली में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। बुधवार शाम सदर सीओ नामवेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर ठगी का मामला पुलिस के मुताबिक, मामला सत्कार निधि लिमिटेड और अन्य फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच देकर साइबर ठगी से जुड़ा है। इस संबंध में चंदौली में केस दर्ज किया गया था। 1.42 करोड़ रुपए का लेनदेन रुकवाया इस मामले में साइबर टीम ने 1.42 करोड़ रुपये के लेनदेन को बैंक में रुकवाया था। 12 जून को बर्थरा निवासी वीरेंद्र कुमार, बबुरी निवासी आशीष पटवा और चकिया निवासी सोनी को मुख्य आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेज दिया गया था। जांच के दौरान फर्रुखाबाद निवासी आशीष गैलवार का नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आया। पुलिस के अनुसार, भनक लगने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथियों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आशीष गैलवार ने बताया कि वह साइबर फ्रॉड के लिए अपने साथियों को दूसरे लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग, संतोष कुमार सिंह, पवन कुमार यादव और मनोज चौहान शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan