Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सहारनपुर में तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ट्यूबवेल-मकानों से चोरी कर तांबा बेचता था, 4.18 किलो तार बरामद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
सहारनपुर में तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ट्यूबवेल-मकानों से चोरी कर तांबा बेचता था, 4.18 किलो तार बरामद
सहारनपुर में ट्यूबवेल और निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कुतुबशेर पुलिस ने रविवार दोपहर तीन बजे यह गिरफ्तारी की। आरोपी चोरी किए गए तारों को जलाकर उनसे तांबा निकालता था और फिर उसे कबाड़ियों को बेच देता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 4 किलो 180 ग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोईन पुत्र नसीम के रूप में हुई है। वह कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी, छोटी नहर के पास स्थित फतेह मस्जिद के निकट का निवासी है। पुलिस ने उसे सहारनपुर-अंबाला रोड पर सिंचाई विभाग के खंडहरों के पास से पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया कि 8 अगस्त की रात भाऊपुर गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल से स्टार्टर और सबमर्सिबल का तार चोरी हुआ था। इस संबंध में 19 अगस्त को कुतुबशेर थाने में मामला दर्ज किया गया था। एक अन्य घटना में, 18 जुलाई की रात अमन विहार में एक निर्माणाधीन मकान की दीवारों में लगी बिजली की वायरिंग काटकर चोरी की गई थी। इन दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को मोईन पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी मोईन ने बताया कि उसने लगभग 22-23 दिन पहले अमन विहार स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार चुराया था। उसने तार को जलाकर उसमें से तांबा निकाला था। इसी प्रकार, करीब 13-14 दिन पहले उसने भाऊपुर के जंगल में ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी की थी। इन्हें भी जलाकर तांबा निकाला और सिंचाई विभाग के खंडहरों में छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के तारों को जलाकर तांबा अलग करता था और फिर उसे राह चलते कबाड़ियों को बेच देता था। उसने बताया कि इस तरीके से उसे अच्छी कमाई हो जाती थी। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों दर्ज मुकदमों में धाराएं बढ़ाई हैं। मोईन के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे भी शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ कुल छह मामले लंबित हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan