Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सहारनपुर में पुलिसकर्मी ने नाबालिग छात्रों को पीटा:बजरंग दल का थाने में हंगामा, 24 घंटे में बर्खास्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
सहारनपुर में पुलिसकर्मी ने नाबालिग छात्रों को पीटा:बजरंग दल का थाने में हंगामा, 24 घंटे में बर्खास्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर चार नाबालिग छात्रों से मारपीट का आरोप लगा है। यह घटना 18 अगस्त की रात 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब छात्रों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने थाने में हंगामा किया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 18 अगस्त की रात चार स्कूली छात्रों को किसी मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मी ने छात्रों के साथ मारपीट की और उनके साथ अभद्रता की। कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि संबंधित पुलिसकर्मी उस समय छुट्टी पर था और पुलिस की वर्दी में भी नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता छात्रों के साथ रामपुर मनिहारान थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी उम्मेद कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। संगठन की ओर से पुलिसकर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत (तहरीर) भी दी गई है। विकास सैनी ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिसकर्मी का व्यवहार पहले भी विवादों में रहा है। उन्होंने छात्रों के साथ कथित मारपीट और अभद्रता को बर्दाश्त न करने की बात कही। संगठन ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और उसे सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा। गुरुवार को एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan