top
सहारनपुर में कुत्तों ने बच्चे की गर्दन नोचकर मार डाला:मां के साथ प्रसाद चढ़ाने आया था, तड़प-तड़प कर मौत
सहारनपुर में बुधवार शाम 4 बजे आवारा कुत्तों ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे की गर्दन को नोच डाला। बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बच्चा अपने परिजनों के साथ गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचा था। इसी दौरान चार आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। अचानक हुए हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को कुत्तों से बचाने का प्रयास किया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन बच्चे को बचाने की कोशिश में जुट गए। घटना बेहट थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव की है। देखिए 2 तस्वीरें... अब पढ़िए पूरा मामला मुरादाबाद निवासी जुगल किशोर परिवार पिछले करीब 10 साल से आलमपुर खुर्द में पोलियो हाउस पर मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी और बेटा मन्नू (12) है। आज मन्नू (12) अपने मां के साथ गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने आया था। परिवार धार्मिक स्थल पर पहुंचकर पूजा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बच्चा थोड़ी देर के लिए परिजनों से अलग हो गया। तभी चार कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते, कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे की गर्दन और मुंह पर हमला किया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग भी मौके की ओर दौड़े। हमले के बाद बच्चे की हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर दिया। परिजन बच्चे को बचाने के लिए तत्काल मदद में जुटे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। स्थानीय ग्रामीण आजम ने बताया- चारों कुत्ते बच्चे को नोंच रहे थे स्थानीय ग्रामीण आजम ने बताया- मैं रास्ते से गुजर रहा था। तभी मैंने कुत्तों के झुण्ड को बच्चे के चारों और देखा। जिनमें एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर रखा था। कुत्ते के मुंह पर भी खून लगा हुआ था। मैं अकेला था। कुत्तों को भगाने की कोशिश की। लेकिन कुत्ते मुझ पर भी हमलावर हो गए। मैं लोगों को बुलाने गया तब तक बच्चे की गर्दन पर को कुत्तों ने काट डाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब डेढ़ महीने में आवारा कुत्तों के हमले में बच्चों से जुड़ी यह तीसरी गंभीर घटना है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। लोगों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। इससे बच्चों को अकेले बाहर भेजने में परिवार डर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके हमलों पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। तीसरी घटना से संबंधित तथ्य और पहले हुए मामलों की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इस दावे को अंतिम रूप से स्पष्ट किया जा सकेगा। थाना प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने बताया - परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उनकी सहमति के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें... पत्नी और सास की सोते वक्त हत्या की; एटा में 25 साल पहले शादी, फिर भी शक करता था यूपी के एटा में सोमवार रात पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोते वक्त पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। उनका सिर बुरी तरह कूच दिया। आंखें फोड़ डालीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
Read full article on Bhaskar